महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice)
समस्त संबंधित छात्रों को सूचित किया जाता है कि पुनर्गणना (Retotalling), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) एवं उत्तर पुस्तिका अवलोकन (View Answer Book) हेतु ऑनलाइन आवेदन लिंक, परिणाम घोषित होने की तिथि से 08 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
- छात्र उपरोक्त विकल्पों में से किसी भी विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अधिकतम दो (02) विषयों के लिए ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
- एक ही विषय के लिए एक से अधिक विकल्प (पुनर्गणना / पुनर्मूल्यांकन / अवलोकन) के अंतर्गत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- आवेदन प्रक्रिया केवल छात्र के स्वयं के लॉगिन के माध्यम से की जा सकेगी।
- अतः सभी पात्र छात्रों से अनुरोध है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- किसी भी स्थिति में अंतिम तिथि में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
- निर्धारित समय-सीमा के पश्चात आवेदन न कर पाने की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व छात्र का स्वयं का होगा।
आदेशानुसार